Protest Against Relocation of Bus Station by Traders बस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsProtest Against Relocation of Bus Station by Traders

बस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार, संवाददाता। बस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शनबस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शनबस स्

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारThu, 11 Sep 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
बस स्टैंड स्थानांतरण के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

व्यापारियों ने गुरुवार को बस अड्डा दूसरी जगह ले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार बस अड्डा शिफ्ट कर उनका व्यापार समाप्त करना चाहती है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। होटल व्यवसायी अशोक शर्मा, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बस अड्डा शिफ्ट करने से व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी हरकी पैड़ी तक जाने के लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुराने समय से ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डा आसपास बनाए जाते रहे हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिले। कहा कि सरकार बस अड्डे पर साफ सफाई, बसों का संचालन ही ठीक से कर ले।

इसी से व्यवस्था सुधर जाएगी। कहा कि किसी भी हाल में बस अड्डा शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।