Haridwar News: अतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निगम पर धरना

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: अतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निगम पर धरनाअतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निगम पर धरनाअतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निग

Haridwar News: अतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निगम पर धरना

Haridwar News: अतिक्रमण अभियान के नाम पर लघु व्यापारियों के उत्पीड़न और शोषण के विरोध में शुक्रवार को लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया। पुराने सभागार से जुलूस निकालते हुए व्यापारी नारेबाजी करते हुए निगम परिसर पहुंचे और एक सूत्रीय मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम ने पूर्व में 15 वेंडिंग जोन चिन्हित किए थे, लेकिन केवल तीन ही विकसित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निगम में 2545 पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स हैं, जिन्हें शेष 12 वेंडिंग जोन में व्यवस्थित करने के लिए फेरी समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाए।

साथ ही पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े व्यापारियों के लिए सार्वजनिक स्थलों के निकट नए वेंडिंग बाजार विकसित करने की मांग भी उठाई। संजय चोपड़ा ने बताया कि मेयर प्रतिनिधि सुभाष चंद ने 14 सितंबर को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारियों ने धरना स्थगित कर दिया। प्रदर्शन में नीतीश अग्रवाल, कपिल सिंह, नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, लालचंद गुप्ता, भोला यादव, विजय कुमार, कपिल कुमार, रवि चौधरी, विक्की, किशोर दास, बिराजपाल, विकास कुमार, राजेंद्र कुमार, कन्हैया, उमेश कुमार, आजम अंसारी, नईम सलमानी और रोशन सहित अनेक लघु व्यापारी शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: अतिक्रमण के विरोध में लघु व्यापारियों का निगम पर धरना