ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारतिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया

तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा...

तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारSat, 06 Aug 2022 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक ने तिरंगा रैली के साथ स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।

रैली में सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे। रैली में मौजूद छात्र-छात्राओं एवम लोगों ने प्रेरक नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। बतातें चलें कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर कालागढ़ मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, मंडल महामंत्री अशोक चौहान, शंकर द्विवेदी, शंकर सिंघल, आकाश गोयल, सीपी सिंह, कोमल देवी, मेराज खान, रतिराम, राकेश कटारिया,मीनाक्षी चौहान, पूजा यादव, बबीता, नीलम चौहान, सुमन सैनी, चित्रा सिंघल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें