रोशनाबाद जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

Feb 28, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

धर्मनगरी के रोशनाबाद जिला कारागार में होली का उत्सव मनाया गया। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के सहयोग से आयोजित समारोह में बंदियों ने रंगों के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने कहा कि यह आयोजन बंदियों को समाज में लौटने के लिए प्रेरित करता है।

रोशनाबाद जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

धर्मनगरी में होली के उल्लास के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में रंगों की फुहार देखने को मिली। श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में बंदियों ने अबीर-गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। बंदियों ने भक्ति गीतों और पारंपरिक होली गीतों पर झूमते हुए हिस्सा लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि यह आयोजन बंदियों को अतीत की गलतियों से सीख लेकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित करता है। श्रीअखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यह परंपरा जारी है। महामंडलेश्वर विश्वपुरी ने कहा कि रंगों का यह पर्व भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को अपनाने की सीख देता है।

इस कार्यक्रम में पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, ठाकुर विक्रम सिंह, डॉ. राकेश गैरोला, योगेश चंद मिश्रा, जगवत सिंह, मोहित, अनिल सिंह, मदन पाल, पंडित सचिन पैन्यूली, आशीष शर्मा, अंकुर, वैभव, शक्ति और हिमांशु मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।