किसान कुंभ में सिक्ख समाज करेगा लंगर सेवा

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा अगले महीने धर्मनगरी में किसान कुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आयोजन में लाखों किसान शामिल होंगे। बैठक में सिक्ख समाज द्वारा लंगर और रहने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे।

किसान कुंभ में सिक्ख समाज करेगा लंगर सेवा

अगले महीने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के होने वाले किसान कुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिवर्ष किसानों का अधिवेशन धर्मनगरी में होता है, जिसमें लाखों की संख्या में किसान देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। वीरवार को निर्मल विरक्त कुटिया में किसान नेताओं और सिक्ख समाज की बैठक हुई। इस दौरान किसानों के लिए लंगर और रहने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बाबा पंडत और सूबा सिंह ढिल्लों ने बताया कि 15 जून से 18 जून तक किसान कुंभ में सिक्ख समाज लंगर की व्यवस्था करेगा। पिछले वर्ष भी की गई थी।

उन्होंने कहा कि सिक्ख समाज सेवा के लिए कभी पीछे नहीं रहता। भाकियू (टिकैत) के देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह बाजवा ने कहा कि संगठन से जुड़े किसानों की समस्या सुनने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जसबीर सिंह, सरजीत सिंह, हरभजन सिंह, अजीत सिंह, अमीर सिंह, हरमिंदर ढिल्लों, पपिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, निर्मल सिंह, अविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलजीत सिंह, गुरवंत सिंह, तखवंत सिंह, अमनदीप सिंह, जसकरण सिंह, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।