घर में घुसकर हमले का आरोप, गर्भवती महिला समेत चार घायल

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुरानी कुंडी गांव में एक गर्भवती महिला समेत परिवार के चार सदस्यों पर शराब के नशे में हमला किया गया। मोनू नामक आरोपी ने डंडे से मारपीट की, जिससे गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आईं और उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर हमले का आरोप, गर्भवती महिला समेत चार घायल

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कुंडी गांव में शराब के नशे में घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत परिवार के चार लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भवती महिला को गंभीर चोट आने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी कुंडी निवासी ईश्वर सिंह ने पथरी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 मई की रात मोनू शराब के नशे में उनके घर पहुंचा। आरोप है कि उसके हाथ में डंडा था और उसने घर पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी सपना, भतीजी वंशिका और बहन कविता के साथ मारपीट की।

उनकी पत्नी सपना गर्भवती हैं। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।