चार घंटे की सूचना, छह घंटे बिजली कटौती की

Feb 07, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल तब उठे जब शनिवार को चार घंटे की सूचना देकर छह घंटे तक बिजली गुल रखी गई। मरम्मत के चलते 30 हजार लोगों को परेशानी हुई। ट्रांसपोर्टनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की गई, लेकिन मरम्मत में देरी से शाम 4 बजे आपूर्ति बहाल हुई।

चार घंटे की सूचना, छह घंटे बिजली कटौती की

ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उस वक्त खड़े हो गए, जब शनिवार को चार घंटे की सूचना देकर छह घंटे तक बिजली गुल रखी गई। मरम्मत के नाम पर हुई इस कटौती से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 30 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को ऊर्जा निगम ने ट्रांसपोर्टनगर बिजलीघर और उससे पोषित सराय, ट्रांसपोर्टनगर, गंगा प्रदूषण, दिनारपुर, रघुनाथ मॉल और मनचंदा हर्बल फीडर पर तार बदले। इसके लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की सूचना दी थी, लेकिन मरम्मत में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण शाम 4 बजे जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।

यानी सूचना चार घंटे की और कटौती पूरे छह घंटे की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।