बहादराबाद-हरिद्वार में आज बाधित रहेगी बिजली

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में ज्वालापुर डिविजन के उपसंस्थान बहादराबाद और हरिद्वार डिविजन के उपसंस्थान गौरी शंकर पर मरम्मत कार्य के कारण बिजली की कटौती की जाएगी। इससे करीब 20,000 लोगों को परेशानी होगी, खासकर गर्मियों में। बुधवार को नवीनीकरण कार्य सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे बिजली बहाल करने की योजना है।

बहादराबाद-हरिद्वार में आज बाधित रहेगी बिजली

हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम के कर्मचारी आज ज्वालापुर डिविजन के उपसंस्थान बहादराबाद और हरिद्वार डिविजन के उपसंस्थान गौरी शंकर पर मरम्मत के काम करेगा। मरम्मत काम के लिए दिन में बिजली की कटौती होगी। इस दौरान दोनों क्षेत्रों की करीब 20 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। साथ ही लोगों पर पानी की किल्लत बनेगी। बुधवार को उपसंस्थान बहादराबाद से पोषित आरएल फीडर पर विद्युत लाइनों को बदलने का काम होगा। साथ ही उपसंस्थान गौरी शंकर के स्ट्रीट लाइट फीडर पर एसीएसआर वैसल कंडक्टर के स्थान पर एएएसी कवर्ड कंडक्टर बदले जाएंगे।

मरम्मत काम के लिए दोनों उपसंस्थनों से सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। मरम्मत काम पूरा होने के बाद आरएल फीडर से दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू होगी। जबकि स्ट्रीट लाइट फीडर से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बहाल होने की सूचना है। कटौती के दौरान बहादराबाद के बोंगला, रोहालकी, इब्राहिमपुर, अलीपुर आदि क्षेत्र और गौरी शंकर के श्यामपुर रोड, चंडीघाट बस्ती, चंडीदेवी मंदिर गेट क्षेत्र, गौरीशंकर क्षेत्र, चंडीघाट चौक क्षेत्र आदि में लोगों को बड़ी दिक्कत होगी। दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित होंगे। बिजली सप्लाई बंद होने के दौरान दोनों क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी बाधित होगी। इस वजह से लोगों को अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ेगी। भीषण गर्मी में पानी और बिजली की किल्लत से लोग बेहाल रहेंगे। वहीं अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने बताया कि बहादराबाद और हरिद्वार में मरम्मत काम गतिमान है। लोगों को कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई है। कटौती के दौरान सहयोग की अपील है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।