ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को ऊर्जा निगम द्वारा मरम्मत कार्य के चलते 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग 15,000 लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सप्लाई बहाल हुई, लेकिन लंबी कटौती ने कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित की। ग्रामीणों ने पूर्व सूचना की मांग की।

ग्रामीण क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती से लोग बेहाल

हरिद्वार, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को ऊर्जा निगम द्वारा कराए गए मरम्मत कार्य के चलते करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लंबे बिजली कट के कारण लगभग 15 हजार की आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम की टीम ने औरंगाबाद फीडर पर विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया। इसके लिए सुबह करीब नौ बजे फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मरम्मत कार्य पूरा होने में करीब पांच घंटे लग गए, जिसके बाद दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई दोबारा शुरू हो सकी।

बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर तेलीवाला, औरंगाबाद, रोशनाबाद, आनेकी, हेतमपुर, शिव विहार कॉलोनी और एलपस कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। दिनभर बिजली न रहने से लोगों के जरूरी काम प्रभावित रहे, वहीं छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कई इलाकों में पानी की सप्लाई भी ठप हो गई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले से स्पष्ट सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था की जाती तो लोगों को इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। लंबे बिजली कट ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।