बहादराबाद में आज चार घंटे की बिजली कटौती होगी
हरिद्वार में, ऊर्जा निगम ने बहादराबाद क्षेत्र में मरम्मत काम के लिए चार घंटे की बिजली कटौती की घोषणा की है। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे बोंगला, रोहालकी, अलीपुर और इब्राहिमपुर क्षेत्रों में करीब पांच हजार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज बहादराबाद क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। मरम्मत काम के लिए बिजली सप्लाई बंद होगी। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान बहादराबाद के आरएल फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों को बदलने का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की सूचना है। कटौती की वजह से बोंगला, रोहालकी, अलीपुर, इब्राहिमपुर आदि क्षेत्रों में लोगों को बड़ी परेशानी होगी।
दिन में लोगों के जरूरी काम प्रभावित होगे। महिलाओं के भी घरेलू काम अधूरे रहेंगे। साथ ही क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। हालांकि ऊर्जा निगम ने लोगों को कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई है। ईई रवि कुमार ने बताया कि मरम्मत काम के लिए सोमवार को आरएल फीडर बंद रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


