ज्वालापुर में पांच घंटे की बिजली कटौती से परेशान हुए
ऊर्जा निगम ने मोहल्ला कैतवाड़ा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए बिजली सप्लाई पांच घंटे के लिए बंद कर दी। इससे क्षेत्र की लगभग आठ हजार की आबादी प्रभावित हुई। लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी और घरेलू काम अधूरे रह गए। ऊर्जा निगम ने बिजली कटौती की पूर्व सूचना दी थी।

ऊर्जा निगम ने बुधवार को ज्वालापुर के मोहल्ला कैतवाड़ा क्षेत्र में मरम्मत का काम किया। इस दौरान पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कटौती से क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी प्रभावित रही। दिन में लोगों के जरूरी काम अधूरे रहे। वहीं, लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मोहल्ला कैतवाड़ा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत की। इसके लिए अहबाब नगर फीडर को पूर्वाह्न 11 बजे बंद किया गया। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। कटौती से मैदानियान, घोसियान, अहबाब नगर, आंबेडकर मूर्ति क्षेत्र, हज्जन का कुआं क्षेत्र, मंडी का कुआं क्षेत्र व कैतवाड़ा आदि में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
महिलाओं को घरेलू काम पूरा करने में दिक्कतें हुई। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप हो गई। दिन में लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं, ईई रवि कुमार ने बताया कि लोगों को बिजली कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


