Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में 60 हजार ने चार घंटे बिजली कटौती झेली
Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में 60 हजार ने चार घंटे बिजली कटौती झेली सिडकुल क्षेत्र में 60 हजार ने चार घंटे बिजली कटौती झेली सिडकुल क्षेत्र में 60 हजार ने चार घंटे

Haridwar News: ऊर्जा निगम ने रविवार को 220 केवी उपकेंद्र सिडकुल के 14 फीडरों पर मरम्मत का काम किया।इस दौरान कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, योगग्राम और सिडकुल आदि क्षेत्र में बिजली की कटौती के बीच करीब 60 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में बिजली के साथ लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपकेंद्र सिडकुल से पोषित 14 फीडरों पर एलए जंपर बदलने और वार्षिक सुरक्षात्मक टेस्टिंग का काम किया। मरम्मत काम के लिए सब स्टेशन रोशनाबाद के 10 फीडर कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, योगग्राम, टिहरी, आरोग्य, व्यास, दीप गंगा, हरिद्वार ग्रीन, सब स्टेशन और मेट्रो से सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बंद की गई।
काम पूरा होने के बाद 10 फीडरों से दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हुई। साथ ही आईपी टू, फ्रेश पेट और सेक्टर पांच बी फीडर से दोपहर दो बजे बिजली सप्लाई बंद की गई। तीनों फीडर पर मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं सेक्टर सात फीडर दोपहर 12 बजे बंद किया गया। फीडर से शाम चार बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हुई। बिजली कटौती से स्थानीय लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। कटौती के बीच सुबह से शाम तक लोगों के जरूरी काम अधूरे रहेंगे। इस दौरान कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप होने के बाद लोगों को पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। वहीं ईई दीपक सैनी ने बताया कि उपकेंद्र सिडकुल से पोषित 14 फीडरों पर रविवार को मरम्मत काम हुए। इस दौरान जंपर बदलने और वार्षिक टेस्टिंग के काम किए गए। लोगों को बिजली कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी। औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को मरम्मत काम किए जाते है। ताकि उद्योगों का कोई नुकसान नहीं हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


