Haridwar News: ऊर्जा निगम ने सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती की, 15 हजार आबादी बेहाल

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

Haridwar News: ज्वालापुर में मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती ने करीब 15 हजार की आबादी को बेहाल कर दिया। दिन में सात घंटे की कटौती के बीच लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। कई क्षेत्र में पानी की किल्लत भी देखने को मिली। शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाने से लोगों को राहत मिली।

Haridwar News: ऊर्जा निगम ने सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती की, 15 हजार आबादी बेहाल

Haridwar News: ज्वालापुर में मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती ने करीब 15 हजार की आबादी को बेहाल कर दिया। दिन में सात घंटे की कटौती के बीच लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान किया। इस दौरान कई क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं क्षेत्र के व्यापारियों को भी काम प्रभावित होने से नुकसान उठाना पड़ा। शाम के समय बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों को राहत मिली। मंगलवार को ऊर्जा निगम ने विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर के उपसंस्थान पुल जटवाड़ा के पीठ बाजार फीडर से सुबह 10 बजे बंद बिजली की आपूर्ति को बंद किया। इस दौरान सोनिया बस्ती क्षेत्र में विद्युत तार बदलने का काम किया गया। तार बदलने का काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली कटौती के कारण पीठ बाजार, लौधामंडी, मेहतान, रेलवे रोड, श्याम नगर, कस्साबान, हज्जावान, चौहानान, कोतवाली रोड और सोनिया बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अचानक लंबी कटौती से दिन में लोग बेहाल रहे। महिलाओं को भी घरेलू काम पूरा करने में दिक्कत हुई। साथ ही कारोबारीयों को नुकसान उठाना पड़ा। दिन में लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी.

सराय में भी कटौती से परेशान रहे

हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने मंगलवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर के सराय फीडर क्षेत्र कवर्ड कंडक्टर तारों को बदलने का काम किया। यहां मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति को बंद किया गया। काम पूरा बाद दोपहर दो बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। यहां भी कटौती के बीच लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही.

कोट................

मरम्मत काम के लिए पीठ बाजार फीडर को बंद किया गया था। मरम्मत काम भी जरूरी होते हैं। काम का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी। सोनिया बस्ती क्षेत्र में विद्युत तारों को बदल गया है। क्षेत्र में भी मरम्मत काम किए गए हैं। काम पूरा होने के बाद बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई थी। -रवि कुमार, अधिशासी अभियंता

सामान्य प्रश्न

✦ज्वालापुर में बिजली कटौती कब हुई?−
ज्वालापुर में बिजली कटौती मंगलवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: ऊर्जा निगम ने सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती की, 15 हजार आबादी बेहाल