
जमालपुर में ऊर्जा निगम ने चार घंटे की बिजली कटौती की
ऊर्जा निगम ने जमालपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती की, जिससे 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। यह कटौती बिजली लाइन की मरम्मत के कारण हुई थी। लोग रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करते रहे, लेकिन दोपहर बाद सप्लाई बहाल होने पर राहत मिली।
ऊर्जा निगम ने गुरुवार को जमालपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार घंटे बिजली कटौती की, जिससे करीब 12 हजार से अधिक आबादी को परेशानी उठानी पड़ी। आमजन के रोजमर्रा के काम हुए, जबकि दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान हुआ। यह कटौती बिजली लाइन की मरम्मत के चलते की गई थी। उपकेंद्र ज्वालापुर के अंतर्गत उप संस्थान गुरुकुल-द्वितीय के फीडर जमालपुर पर बिजली के तार बदले गए। इसके लिए फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद की गई, जो मरम्मत पूरी होने के बाद दोपहर 2 बजे बहाल की गई। इस कारण जमालपुर कलां, रमा विहार, दयाल एन्क्लेव, कस्तूरी एन्क्लेव, दुर्गा विहार सहित कई क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, दोपहर बाद सप्लाई शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की। ईई रवि कुमार ने बताया कि मरम्मत के लिए फीडर बंद किया गया था और बिजली कटौती की जानकारी लोगों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। आज जट्ट बहादुरपुर फीडर पर मरम्मत प्रस्तावित है। इसके कारण दिन में चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इससे गाड़ोवाली, जट्ट बहादरपुर, मंगलमूर्ति फेस-1 एवं फेस-2, सियाराम विहार, वसंत कुंज सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। ईई ने बताया कि गुरुकुल-द्वितीय के दोनों फीडरों पर मरम्मत का काम 19 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


