आज से हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती होगी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

आज से हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती होगीआज से हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती होगीआज से हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती होगीआज से हरि

आज से हरिद्वार में सात घंटे की बिजली कटौती होगी

हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम आज से विद्युत वितरण खड़ हरिद्वार क्षेत्र में सात घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान दो उपसंस्थान और पोषित फीडरों पर मरम्मत के काम होंगे। दिन में सात घंटे की बिजली कटौती से लोगों को कामकाज में नुकसान होगा। साथ ही भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझना पड़ेगा। कटौती की वजह से लोगों पर पानी की किल्लत भी बनेगी। 28 जून तक दोनों उपसंस्थनों पर मरम्मत के काम पूरे होंगे। शुक्रवार से ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान गौरी शंकर और पोषित स्ट्रीट लाइट फीडर, उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र और पोषित ब्रह्मपुरी और औद्योगिक क्षेत्र फीडर पर एसीएसआर वेसल कंडक्टर और एएएसी कवर्ड कंडक्टर बदलने का काम शुरू करेंगे।

शुक्रवार को मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान गौरी शंकर और स्ट्रीट लाइट फीडर सुबह 10 बजे बंद होगा। मरम्मत काम पूरा होने के बाद शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु होगी। सात घंटे की बिजली कटौती के दौरान श्यामपुर रोड, चंडीघाट बस्ती, चंडीदेवी मंदिर गेट क्षेत्र, गौरीशंकर क्षेत्र, चंडीघाट चौक क्षेत्र आदि में करीब 10 हजार की आबादी को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ेगी। महिलाओं को भी घरेलू काम पूरा करने में परेशानी होगी। कटौती के दौरान पानी की सप्लाई भी बाधित रहेगी। इस वजह से से क्षेत्र के लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ेगी। भीषण गर्मी में सात घंटे की बिजली कटौती से लोग बेहाल रहेंगे। उपसंस्थान गौरी शंकर और स्ट्रीट लाइट फीडर पर आगामी 26 जून तक मरम्मत के काम जारी रहेंगे। वहीं उपसंस्थान औद्योगिक क्षेत्र और पोषित फीडर ब्रह्मपुरी और औद्योगिक क्षेत्र पर मरम्मत के काम 27 और 28 जून को होंगे। 27 जून को ब्रह्मपुरी फीडर बंद रहेगा। 28 जून को औद्योगिक क्षेत्र और ब्रह्मपुरी फीडर पर मरम्मत के काम पूरा होगा। यहां कटौती से ललतारौ, ब्रह्मपुरी, रेलवे कॉलोनी, निर्मला छावनी, बिल्केश्वर कॉलोनी, इंद्रा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, लोधा मंडी, फारेस्ट कॉलोनी, भभूतावाला बाग आदि में करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।