Haridwar News: मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती, 25 हजार की आबादी प्रभावित रही

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती, 25 हजार की आबादी प्रभावित रहीमायापुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती, 25 हजार की आबादी प्रभावित रहीमायापु

Haridwar News: मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती, 25 हजार की आबादी प्रभावित रही

Haridwar News: ऊर्जा निगम ने मरम्मत काम के चलते सोमवार को मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे की बिजली कटौती की। बिजली सप्लाई बंद होने के कारण क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो गई। बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को सुबह से दोपहर तक बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती के दौरान ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने 33 केवी वीसीबी बदलने का काम किया।

बिजली सप्लाई बंद होने का कार्य

सोमवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड हरिद्वार के उपसंस्थान मायापुर और इससे जुड़े तीन फीडर न्यू हरिद्वार, मालगोदाम और सबस्टेशन शिवमूर्ति को मरम्मत काम के लिए बंद रखा। सुबह 10 बजे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई बंद हुई। काम पूरा होने में पांच घंटे का समय लग गया। दोपहर तीन बजे तक बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी। बिजली सप्लाई बंद होने के दौरान नंद विहार, तहसील क्षेत्र, शंकर आश्रम क्षेत्र, अवधूत मंडल आश्रम क्षेत्र, मीना एनक्लेव, शारदा विहार, राजीव नगर, खन्ना नगर, आदेश नगर और मॉडल कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। प्रेम नगर आश्रम, रानीपुर मोड़, न्यू हरिद्वार, विवेक विहार, आवास विकास कॉलोनी, गोविंदपुरी, मायापुर, ऋषिकुल क्षेत्र, देवपुरा, बस स्टैंड और शिवमूर्ति क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच बिजली न होने से घरों में कामकाज प्रभावित रहा। महिलाओं को घरेलू काम निपटाने में दिक्कत हुई। वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी ने बताया कि मरम्मत काम के लिए बिजली की कटौती हुई थी। बताया कि कटौती की सूचना लोगों को पूर्व में उपलब्ध कराई गई थी।

पानी की सप्लाई भी रही प्रभावित

हरिद्वार। बिजली कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। दिन में कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत रही। लोगों को जरूरत के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। लंबे समय तक बिजली और पानी दोनों की समस्या से स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। दोपहर तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को पानी की सप्लाई हो सकी।

सामान्य प्रश्न

बिजली कटौती कितने घंटे रही?
बिजली कटौती पांच घंटे रही।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: मायापुर क्षेत्र में पांच घंटे बिजली कटौती, 25 हजार की आबादी प्रभावित रही