आज ज्वालापुर प्रथम में तीन घंटे की बिजली कटौती होगी

Apr 05, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

ऊर्जा निगम सोमवार को ज्वालापुर उप केंद्र में तीन घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान 50 हजार लोग प्रभावित होंगे और कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। मरम्मत कार्य के लिए बिजली की सप्लाई सुबह 11 बजे बंद होगी और दोपहर दो बजे तक सुचारु होने की संभावना है।

आज ज्वालापुर प्रथम में तीन घंटे की बिजली कटौती होगी

ऊर्जा निगम सोमवार को उप केंद्र ज्वालापुर की प्रथम सब डिवीजन में तीन घंटे की बिजली कटौती करेगा। इस दौरान उपसंस्थान से पोषित सभी फीडर बंद रहेंगे। कटौती के दौरान क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। मरम्मत काम के लिए बिजली की कटौती की जाएगी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी सोमवार को उपसंस्थान पुल जटवाड़ा पर विद्युत लाइनों को चार्ज करने का कार्य करेंगे। मरम्मत के लिए पूर्वाह्न 11 बजे उपसंस्थान से बिजली की सप्लाई बंद होगी। इस दौरान पोषित पांच फीडर मेन बाजार, पीठ बाजार, पांवधोई, सुभाषनगर, सीतापुर और सराय से भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

मरम्मत काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु होने की सूचना ऊर्जा निगम ने उपलब्ध कराई है। कटौती के दौरान लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित होंगे। हरिलोक कॉलोनी, सराय, सीतापुर, सब्जी मंडी क्षेत्र, पुल जटवाड़ा, कोतवाली रोड़, सोनिया बस्ती, ब्रह्मपुरी, पांवधोई, तपोवन नगर, ईदगाह रोड, त्रिमूर्ति नगर, सुभाष नगर, हज्जावान, चौहनान, चौक बाजार, कस्साबान, श्याम नगर, रेलवे रोड, पीठ बाजार, लोधा मंडी, मेहतान आदि क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग प्रभावित होंगे। बिजली कार्यों से जुड़े कारोबारियों को भी परेशानी होगी। ईई रवि कुमार ने बताया कि लाइन चार्ज करने के लिए पुल जटवाड़ा उपसंस्थान को बंद किया जाएगा। सभी फीडर बंद भी रहेंगे। बिजली कटौती की लोगों को पूर्व में सूचना उपलब्ध कराई गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।