बहादराबाद में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बिजली गुल
हरिद्वार में ऊर्जा निगम द्वारा बहादराबाद क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे की बिजली कटौती की गई। इससे करीब पांच हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के दौरान दैनिक कार्य प्रभावित हुए। ऊर्जा निगम ने पहले ही कटौती की सूचना दी थी।

हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम द्वारा मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे की बिजली कटौती की गई। भीषण गर्मी के बीच हुई कटौती से करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के दैनिक और जरूरी कार्य प्रभावित हुए। जानकारी के अनुसार, ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने उपसंस्थान बहादराबाद के आरएल फीडर क्षेत्र में विद्युत तारों के प्रतिस्थापन का कार्य किया। इसके लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो दोपहर करीब दो बजे कार्य पूरा होने के बाद बहाल हो सकी। बिजली कटौती का असर बोंगला, रोहालकी, अलीपुर और इब्राहिमपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। दिनभर की गर्मी के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू कार्य प्रभावित हुए, वहीं कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से प्रस्तावित कटौती की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) रवि कुमार ने बताया कि आरएल फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई थी। उन्होंने कहा कि उपसंस्थान बहादराबाद के विभिन्न फीडरों पर रखरखाव और मरम्मत कार्य लगातार जारी हैं。
आज भरत सिंह, कल रोशनाबाद फीडर बंद
ईई ने बताया कि बुधवार को भरत सिंह फीडर पर मरम्मत के काम होंगे। गुरुवार को मरम्मत काम के लिए रोशनाबाद फीडर बंद रहेगा। बताया कि शनिवार को भी रोशनाबाद फीडर पर मरम्मत होगी। उपसंस्थान बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार को मरम्मत के काम पूरे हो जाएंगे। मरम्मत काम के लिए फीडर दिन में चार घंटे बंद रहेंगे।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


