आज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

ऊर्जा निगम रविवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे करीब 20 हजार लोग प्रभावित होंगे। बिजली सप्लाई बंद होने से कई क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। सोमवार को भी मरम्मत के काम के लिए इसी तरह की कटौती होगी।

आज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती होगी

ऊर्जा निगम रविवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित होगी। दिन में लोगों के काम प्रभावित होंगे। विद्युत लाइन निर्माण काम के लिए सप्लाई बंद की जाएगी। रविवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पोषित पांच फीडर सराय, ट्रांसपोर्ट नगर, रघुनाथ मॉल, गंगा प्रदूषण और मनचंदा हर्बल को मरम्मत काम के लिए सुबह 10 बजे बंद करेगा।

बिजली सप्लाई बाधित होने वाले क्षेत्र

इस दौरान 11 केवी सराय फीडर पर विभाजित विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा। बिजली सप्लाई बाधित होने से क्षेत्र के सराय, राज लोक कॉलोनी, हरिलोक कॉलोनी, गायत्री विहार, दक्ष एनक्लेव, संदेश विहार, रतन विहार, शांति विहार, रुकमणि गार्डेन, सब्जी मंडी क्षेत्र, जुर्स कंट्री, इक्कड़ कलां, इक्कड़ खुर्द, गंगा प्रदूषण, दिनारपुर, नया गांव, रघुनाथ मॉल, ट्रांसपोर्ट नगर, मनचंदा हर्बल प्रोडक्ट आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। लाइन का निर्माण पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक आपूर्ति सुचारु की जाएगी。

मंगलवार को भी होगी कटौती

हरिद्वार। ऊर्जा निगम उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर और पोषित पांच फीडर पर मंगलवार को भी मरम्मत के काम करेगा। इस दौरान दिन में चार घंटे की बिजली कटौती होगी। दिन में 10 बजे से दो बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। मंगलवार को मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा।

वर्जन

विभाजित विद्युत लाइन के निर्माण काम के लिए बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। लाइन निर्माण का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। रविवार और मंगलवार को बिजली कटौती की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराई गई है।

- रवि कुमार, अधिशासी अभियंता

सामान्य प्रश्न

बिजली कटौती कब होगी?
बिजली कटौती रविवार और मंगलवार को होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।