Haridwar News: साधु की मौत प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन: तुषार कपिल

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: सप्तसरोवर मार्ग पर कृष्ण प्रणामी निजधाम के बाहर जलभराव के दौरान करंट लगने से एक साधु की मौत हो गई, जिसने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने प्रशासन की लापरवाही के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और 24 घंटे के भीतर उचित कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Haridwar News: साधु की मौत प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन: तुषार कपिल

Haridwar News: सप्तसरोवर मार्ग स्थित कृष्ण प्रणामी निजधाम के बाहर जलभराव के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से साधु की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस महानगर महासचिव तुषार कपिल ने घटना को प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही का परिणाम बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जारी बयान में तुषार कपिल ने कहा कि वार्ड नंबर-1 में जर्जर बिजली के तारों और खुले विद्युत उपकरणों की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं, लेकिन संबंधित विभागों ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान, जब विभिन्न आश्रमों में हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, सुरक्षा व्यवस्था में इस तरह की चूक गंभीर है।उन्होंने प्रशासन से घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मृतक साधु के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों, आश्रमों और मुख्य मार्गों पर बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों व विद्युत उपकरणों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग उठाई। तुषार कपिल ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: साधु की मौत प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन: तुषार कपिल