होली से पहले हरिद्वार पुलिस का तोहफा, 140 खोए मोबाइल बरामद

Feb 28, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

पुलिस ने होली से पहले एक बड़ी सफलता हासिल की। सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिए 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 35 लाख रुपये से अधिक है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष कार्रवाई की गई।

होली से पहले हरिद्वार पुलिस का तोहफा, 140 खोए मोबाइल बरामद

पुलिस ने होली से पहले बड़ी सफलता हासिल की। ऑपरेशन रिकवरी के तहत सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के जरिये करीब 140 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इनकी कुल कीमत 35 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को सिडकुल थाने में प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी और गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर मिली शिकायतों पर विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल में कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ स्थानीय लोगों के भी हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर और हेड कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।