Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड़दंगी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड़दंगी गिरफ्तारऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड़दंगी गिरफ्तारऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड़दंगी गिरफ्तारऑपरेशन प्रहार के तहत दो हुड

Haridwar News: कनखल कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित आरोपियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले गौरव पुत्र संजीव निवासी मिस्सरपुर कनखल और नीसू पुत्र जनेसर निवासी अजीतपुर कनखल को पकड़ा। पुलिस दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

