मुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

बहादराबाद, संवाददाता।मुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठकमुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठकमुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठकमुहर्रम को ल

मुहर्रम को लेकर बहादराबाद पुलिस की बैठक

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि मुहर्रम पर्व को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। बैठक के दौरान ताजियों की ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद ताजिया कमेटियों, ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और क्षेत्र में अफवाहों व भड़काऊ गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में बाजार चौकी इंचार्ज विकास रावत, उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर, ग्राम प्रधान बहादराबाद नीरज चौहान सहित ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।