अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद और करीब 30 अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जगजीतपुर के एसआर मेडिसिटी अस्पताल में 23 अगस्त को युवती की मौत के बाद हंगामे, तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार नामजद और करीब तीस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में डॉ. रमन दीप कौर सिद्धू ने बताया कि 22 अगस्त की रात सानिया पुत्री गुलबहार निवासी अहबाबनगर, ज्वालापुर को परिजन गंभीर हालत में लेकर पहुंचे थे। उसके चेहरे पर सूजन, पेट में दर्द, बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी, साथ ही पीलिया के लक्षण भी थे। चिकित्सकों ने उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, मगर परिजन जिद कर यहीं इलाज कराते रहे।
23 अगस्त को दोपहर जांच के दौरान युवती का प्लेटलेट काउंट 25 हजार और टीएलसी 40 हजार पाया गया। दवाइयां लाने में भी परिजनों ने देर की। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने परिजनों की सहमति से दोपहर में उसे हायर सेंटर रेफर किया और शाम चार बजे एंबुलेंस से भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




