Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsPolice Form Teams to Investigate Mobile Phone Store Theft in Rani Pur
चोरी में पुलिस-सीआईयू की संयुक्त तीन टीमें गठित

चोरी में पुलिस-सीआईयू की संयुक्त तीन टीमें गठित

संक्षेप:

हिन्दुस्तान फोलोअप मोबाइल फोन सर्विस सेंटर से लाखों की चोरी पुलिस क्षेत्र के लगे सीसीटीवी

Jan 15, 2026 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

पुराना रानीपुर मोड़ के पास मोबाइल फोन सर्विस सेंटर और टेलीकॉम कंपनी के स्टोर से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ करने वाले आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस-सीआईयू की संयुक्त तीन टीमें गठित की गई हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं पुराने अपराधियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुराना रानीपुर मोड़ से आगे महाराजा बेकर्स के समीप स्थित साजन शर्मा के मोबाइल फोन सर्विस सेंटर और भाटिया कॉम्प्लेक्स में एक टेलीकॉम कंपनी के स्टोर में चोरों ने धावा बोल दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पहले सर्विस सेंटर को निशाना बनाया, जहां से लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास स्थित टेलीकॉम स्टोर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान समेट लिया। चोरों ने स्टोर के नीचे स्थित एक अन्य मोबाइल दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने ऊपर स्थित स्टोर को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे जांच को भटकाने की कोशिश की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। एक टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस कर रही है। दूसरी टीम बीते कुछ सालों में मोबाइल सर्विस सेंटरों और दुकानों में चोरी की वारदातों में शामिल रहे आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, जबकि तीसरी टीम संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस टीमें हर पहलू से जांच कर रही हैं। चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।