नाबालिग को भगाने वाले इनामी आरोपी को दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। 21 जनवरी को पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को नाबालिग के साथ पकड़ा और उसे परिवार को सौंप दिया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले पांच हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 21 जनवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी करते हुए शुक्रवार को सुभाषगढ़ तिराहे से आरोपी को नाबालिग के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक रुड़की का रहने वाला है।
एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


