दहेज हत्या का फरार आरोपी दबोचा, ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा
पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी जसविंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह ठिकाने बदल रहा था। थानाध्यक्ष पथरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने धनपुरा-दोगीवाला मार्ग से उसे पकड़ा और न्यायालय में पेश किया।
थाना पथरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरनाम पुत्र चरन सिंह निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द समेत अन्य लोगों ने उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थानाध्यक्ष पथरी ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश तेज कर दी।
लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को धनपुरा-दोगीवाला मार्ग से आरोपी जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल जयपाल और कांस्टेबल रविंद्र शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


