देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हरिद्वारहरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान थाना क

सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से दोनों आरोपितों को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप सिंह निवासी रीवा, मध्य प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) तथा आशू गिरी निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 100 पैकेट देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें:देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


