Haridwar News: स्मैक बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 16.21 ग्राम स्मैक बरामद
Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 16.21 ग्राम स्मैक और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने स्मैक साहारणपुर में एक व्यक्ति से खरीदी थी। दोनों आरोपी पिछली बार भी जेल जा चुके हैं।

Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुराने पावर हाउस के खंडहर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से दो पन्नी में 16.21 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के पास से स्मैक बिक्री से मिले 1200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बिना नंबर की यामाहा बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, एक सितंबर की रात उपनिरीक्षक विकास रावत पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुराने पॉवर हाउस के पास दो संदिग्ध आरोपी बाइक के पास खड़े दिखाई दिए।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सावेज निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद और नदीम निवासी मस्जिद वाली गली बहादराबाद बताया। तलाशी में सावेज से 8.58 ग्राम और नदीम से 7.63 ग्राम स्मैक और स्मैक बिक्री के 600-600 रुपये भी बरामद हुई। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक सहारनपुर चुना भट्टा पेट्रोल पंप के पास रहने वाले रवि भटनागर से खरीदने की बात बताई है। मामले में आरोपी रवि वांछित है। आरोपियों ने यह भी बताया कि दोनों पूर्व में कई दफा जेल जा चुके है।


