शिवालिक नगर में दो सगे भाई चोरी में गिरफ्तार

Mar 01, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों, विकास उर्फ डीके और राजू कुमार, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। दोनों ने पहले भी कई मामलों में जेल की सजा काटी है।

शिवालिक नगर में दो सगे भाई चोरी में गिरफ्तार

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदात का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी को शिवालिक नगर निवासी रंजीत झा के घर से चांदी की मूर्तियां और मोबाइल चोरी हुए थे। रविकांत गुप्ता के घर से साइकिल चोरी होने की शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच इंद्रलोक कॉलोनी से कच्चे रास्ते पर आ रहे विकास उर्फ डीके (26) और राजू कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी नशे के आदी हैं और चोरी का सामान सस्ते दाम पर बेचते थे। दोनों पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर बाहर थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।