शराब तस्करी और सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Feb 15, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शिव प्रसाद निवासी खन्नानगर से देसी शराब के 52 पव्वे और वंश शर्मा निवासी सुभाष नगर से देसी शराब के 50 पव्वे बरामद किए। आरोपी सैफ अली निवासी मैदानियान को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। उससे ₹1450 रुपये नकद बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में आबकारी और जुआ निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


