Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsPolice Arrest Drug Trafficker with 20 10 Grams of Smack in Sidcul
सिडकुल में 20.10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी धरा

सिडकुल में 20.10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी धरा

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल पुलिस ने रात में गश्त के दौरान नशे की तस्करी करने आए एक आरोपी को 20.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास स

Nov 19, 2025 06:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

सिडकुल पुलिस ने रात में गश्त के दौरान नशे की तस्करी करने आए एक आरोपी को 20.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने पर पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना मंगलवार देर रात की है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के नीचे खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और तेज़ी से लेबर चौक की ओर भागने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सावेज मलिक, निवासी मस्जिद मोहल्ला, बहादराबाद के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से पॉलिथीन में भरी 20.10 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू और 410 रुपये नकद बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने यह स्मैक बहादराबाद की हरिजन बस्ती में रहने वाले मल्ली नामक व्यक्ति से खरीदी थी और सिडकुल क्षेत्र में छोटे उपभोक्ताओं को बेचने आया था। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब सप्लाई चेन की जाँच करते हुए मुख्य सप्लायर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।