ज्वालापुर में 1.195 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक जसवेंद्र उर्फ जस्सी को एक किलो 195 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि वह गांजा बेचने की योजना बना रहा था। आरोपी को जेल भेजा गया है।

ज्वालापुर में 1.195 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को एक किलो 195 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार की रात नहर पटरी पर आम के पेड़ के पास युवक कंधे पर कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा। संदेह होने पर उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान लाल मंदिर ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी जसवेंद्र उर्फ जस्सी के रूप में हुई। उसके पास से नीले रंग की पोटली में गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी गांजे का सेवन करता है और अधिक कमाई के लालच में गांजा बेचने की योजना बना रहा था।

इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।