दो धाम को श्रद्धालुओं जत्था हुआ रवाना
हरिद्वार,संवाददाता। दो धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को हरिद्वार से रवाना हुआ। टूर ऑपरेटर अनुज गुप्ता, अमित ने बताया कि खड़खड़ी से 17

दो धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को हरिद्वार से रवाना हुआ। टूर ऑपरेटर अनुज गुप्ता, अमित ने बताया कि खड़खड़ी से 17 ट्रैवलर बसों में 204 श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ के लिए रवाना हुए। उनका 9 दिन का टूर है। सभी पहले रास्ते में 5 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल रहेंगे। इसके बाद केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जायेंगे। शनिवार को महाराष्ट्र का एक जत्था रवाना होगा जिसमें 60 लोग शामिल हैं। बड़ौदा गुजरात निवासी श्रद्धालु भवानी भारती, रोहिणी बेन, ज्योतिबेन उपाध्याय, विमलबेन त्रिवेदी, पवन चंद्र, विनय कुमार ने बताया कि दो धाम केदारनाथ, बदरीनाथ की यात्रा पर निकले हैं।
अपने घर से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसके बाद ट्रेन से हरिद्वार पहुंचे। यहां से ट्रैवल एजेंसी की बस द्वारा यात्रा पर जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी श्रद्धालुओं ने कहा कि ईश्वार की कृपा से हमारी यात्रा सरल और सफल रहेगी यह हमारा पूरा विश्वास है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


