Haridwar News: अवर अभियंता छुट्टी पर लोग काम के लिए चक्कर काटा रहे
Haridwar News: विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन में तैनात अवर अभियंता (जेई) मुकेश रवि के करीब दो सप्ताह से अवकाश पर रहने से बिजली उपभोक्ताओं के कई का

Haridwar News: विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन में तैनात अवर अभियंता (जेई) मुकेश रवि के करीब दो सप्ताह से अवकाश पर रहने से बिजली उपभोक्ताओं के कई काम प्रभावित हो गए हैं। नए विद्युत कनेक्शन, विद्युत भार बढ़ाने समेत अन्य मामलों की फाइलें लंबित हैं। ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लगने से उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई जा रही है। बताया कि उपभोक्ताओं को अधिक समय तक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही सभी लंबित मामलों का समाधान कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


