ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारसंरक्षक मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को किया निष्कासित

संरक्षक मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को किया निष्कासित

प्रदेश व्यापार मंडल (चौधरी) के संरक्षक मंडल की एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी को संगठन से निष्कासित कर दिया...

संरक्षक मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को किया निष्कासित
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारThu, 17 Jun 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश व्यापार मंडल (चौधरी) के संरक्षक मंडल की एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी को संगठन से निष्कासित कर दिया गया। बैठक में संरक्षकों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को अपने प्रोटोकॉल का ज्ञान तक नहीं है। जिस कारण 2 दिन पूर्व उनके द्वारा संरक्षक मंडल सदस्यों को निष्कासित करने का एक बयान जारी कर दिया था। जबकि वह संरक्षक सदस्य 6 माह पूर्व स्वेच्छा से प्रदेश अध्यक्ष की गतिविधियों से परेशान होकर अपना इस्तीफा दे चुके थे।

गुरवार को संरक्षक मंडल के द्वारा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया गया। यह निर्णय लिया गया के प्रदेश अध्यक्ष की मनमानी एवं राजनीतिक महत्वकांक्षा को देखते हुए एवं व्यापारिक हितों की उपेक्षा व अनदेखी करने के कारण संरक्षक मंडल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी को पद से निष्कासित किया जाता है और शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। निर्णय लिया कि संगठन को लेकर आज से संजीव चौधरी द्वारा लिए गए संगठनात्मक निर्णय अमान्य होंगे। बैठक में प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश बजरंगी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं संरक्षक प्रदीप चौधरी, सुरेश भाटिया, ठाकुर सुरेश सिंह एवं राजन कौशिक शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें