चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने पर कटा यात्री का हाथ

Mar 02, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिर गया। उसकी एक हाथ कट गई और दूसरी हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल को पहले जिला अस्पताल और फिर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें।

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरने पर कटा यात्री का हाथ

एक यात्री को जल्दबाजी जिंदगी भर का दर्द दे गई। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का पैर फिसल गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ कट गया, जबकि दूसरे हाथ की उंगलियां भी कट गईं। संगम एक्सप्रेस के पहुंचते ही हादसा: रेलवे पुलिस के अनुसार, संगम एक्सप्रेस प्रयागराज से ऋषिकेश जा रही थी और प्लेटफॉर्म नंबर-दो पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही एक यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक से ट्रेन में सवार होने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

यात्री का बायां हाथ कोहनी के पास से कटकर अलग हो गया, जबकि दाहिने हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। पहले जिला अस्पताल, फिर एम्स रेफर सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि घायल यात्री ने अपना नाम राकेश कुमार और पता प्रयागराज यूपी बताया है। ❗मुसाफिरों के लिए चेतावनी भी, सबक भी रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें। थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।