ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारपंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को मनाई जाने वाली जयंती के प्रदेश संयोजक अनिल गोयल ने बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कल
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 23 Sep 2020 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को मनाई जाने वाली जयंती के प्रदेश संयोजक अनिल गोयल ने बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी को कार्यक्रम का जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल और जिला मंत्री योगेश चौधरी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी। बैठक की जानकारी देते हुए आदेश सैनी ने बताया कि 25 सितंबर को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जिला, मंडल एवं बूथों पर कार्यक्रम मनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान और सभी स्थानों पर सेनेटाइजर वितरण भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें