Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsOpposition Protests for Justice in Ankita Bhandari Case Amidst Limited Impact
अंकिता को न्याय के लिए हरकी पैड़ी तक कांग्रेस का पैदल मार्च

अंकिता को न्याय के लिए हरकी पैड़ी तक कांग्रेस का पैदल मार्च

संक्षेप:

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विपक्षी दलों ने हरिद्वार में बंद का आयोजन किया, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं और सीबीआई जांच की मांग की।

Jan 11, 2026 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर विपक्षी दलों की ओर से रविवार को बुलाए गए बंद का हरिद्वार में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शिवमूर्ति से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने व्यापारियों से भी आह्वान किया कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद कर न्याय की इस लड़ाई में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, अजय गिरी, गौरव गोस्वामी, रोहित नेगी, युवा नेता विशाल प्रधान, सागर बेनिवाल, नमन अग्रवाल, विकास चंद्रा, आशु श्रीवास्तव, अखिल त्यागी, पूर्व पार्षद इसरार अहमद, रियाज अंसारी, आशीष प्रधान, आशीष भारद्वाज, सार्थक ठाकुर, अनिल ठाकुर, बादल गोस्वामी, अनुज गुप्ता, रवि मनोचा, विक्रम भाटिया, अनंत पांडेय और हेमंत चंचल शामिल रहे। निष्पक्ष जांच तभी, जब जज की निगरानी में हो प्रदेश कांग्रेस सचिव सोहनलाल रतूड़ी और अनिल भास्कर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के दबाव में सीबीआई जांच के लिए तैयार हुई है, लेकिन निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब यह हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो। अशोक शर्मा और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा शासन में महिला अपराध बढ़े हैं। सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच कराकर उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाया जाए। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।