पदाधिकारियों का स्वागत किया
का सुभाष नगर में स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय पालीवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की...
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में बनाए गए उपाध्यक्ष और सचिव का सुभाष नगर में स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री डॉ.संजय पालीवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से लोग परेशान हैं। सरकार या मंत्री के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यह ऐसा समय है जब आम युवा कांग्रेस से जुड़ उसे मजबूत विपक्ष बनाना चाहते हैं। इस मौके पर विरेंद्र शर्मा को महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष और जीतू चौधरी को महानगर कांग्रेस सचिव मनोनीत करने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमिक नेता राजवीर सिंह, जगदीश रावत, विजय पटेल, उमाशंकर सिंह, कैलाश, बाबूराम, गिरवर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।