Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsNo Tolerance for Harassment of Sanitation Workers Commission Vice Chairman
सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: मकवाना

सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: मकवाना

संक्षेप:

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सुविधाओं, वेतन और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि आउटसोर्स कर्मचारियों का बकाया वेतन महीने के अंत तक दिया जाए।

Dec 22, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी हालत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बात सीसीआर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही। इस बैठक में सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं, वेतन भुगतान और सरकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जल संस्थान की समीक्षा के दौरान सीवरेज से जुड़े कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा उपकरण और बीमा से जुड़ी जानकारी संतोषजनक न मिलने पर मकवाना ने 29 दिसंबर तक सारे विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का बकाया वेतन महीने के आखिर तक अनिवार्य रूप से दिया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 15 दिन में नियुक्ति दी जाए। आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से वंचित कर्मचारियों के लिए विशेष शिविर लगाने को भी कहा। मकवाना ने अफसरों को चेताया कि वेतन भुगतान में देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। कुछ विभागों की ओर से अधूरी जानकारी रखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। रेलवे को भी तीन दिन में सफाई कर्मचारी और वेतन भुगतान की पूरी जानकारी देने को कहा गया। एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने सभी निर्देशों के शीघ्र अनुपालन का आश्वासन दिया। इस बैठक में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव, सफाई कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, राजेश राजोरिया, आत्माराम बेनीवाल, सुनील राजौर, प्रवीण तेश्वर, अतुल प्रताप मौजूद रहे।