Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsNHM State-Level Health Conference Highlights Staff Welfare and Child Safety Initiatives
एनएचएम कर्मचारियों की समस्याएं जल्द होंगी हल: धनसिंह रावत

एनएचएम कर्मचारियों की समस्याएं जल्द होंगी हल: धनसिंह रावत

संक्षेप:

एनएचएम कर्मचारियों द्वारा रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय जन स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जननी सुरक्षा और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम पर चर्चा हुई, जिसमें 150 टीमें बच्चों की बीमारियों के इलाज में कार्यरत हैं।

Sun, 23 Nov 2025 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on
एनएचएम कर्मचारियों की ओर से रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय एनएचएम जन स्वास्थ्य एवं संवर्धन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निदेशक रश्मि पंत के साथ ही सभी 13 जिलों से आए एनएचएम प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। एनएचएम के अधिकारियों ने बताया कि जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मां और शिशु की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई जाती है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में 150 टीमें काम कर रही हैं, जो 18 वर्ष तक के बच्चों की 30 बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपने संबोधन में मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की सभी समस्याओं को जल्द ही दूर किया जाएगा। इसके लिए 15 दिनों के भीतर एनएचएम पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नई एचआर पॉलिसी तैयार की जाएगी, जिससे कर्मचारियों की सभी परेशानियाँ हल होंगी। मंत्री ने यह भी कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य कर रहे हैं। इसलिए 10 दिसंबर से पहले अधिकारियों के साथ एनएचएम की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के लिए बीमा, वेतन वृद्धि जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इससे आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर मॉडल पेश करने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आरके सिंह और अन्य एनएचएम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।