ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारभाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत

हरिद्वार, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल...

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 28 Mar 2023 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार, संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का स्वागत और परिचय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा पार्टी को ओर अधिक बल देने और पार्टी का वर्चस्व बढ़ाने का कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर मोर्चे पर सफल रही है। सभी जाति, धर्म को साथ लेकर सभी का विकास किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक तरफा मत पाकर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा गांव-गांव चलो और घर-घर चलो अभियान को सफल बना कर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, स्वामी राम मुनि, डॉ. प्रदीप कुमार, संदीप सिंहानिया, भरत लाल, आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, लव शर्मा, आदित्य राज सैनी, कवींद्र चौधरी, संजय शर्मा, रजनी वर्मा, नकली सिंह सैनी, रीता चमोली, मुनेश पाल, शोभना कश्यप, मनीष पाल आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें