नशा तस्करों पर निर्णायक कार्रवाई होगी : भुल्लर

Feb 14, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरिद्वार के नए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और आगामी कुंभ मेले की तैयारियों पर ध्यान देने की बात की। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नशा तस्करों पर निर्णायक कार्रवाई होगी : भुल्लर

हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि नशे और इसके काले कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था के किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को हरिद्वार में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रेसवार्ता में कहीं। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचकर मां गंगा का विधिवत पूजन करने के बाद भुल्लर ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला और पहली समीक्षा बैठक की। सीसीआर भवन कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरिद्वार धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से संवेदनशील है।

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है। आमजन का विश्वास बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगामी प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियों पर कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए नई कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम व्यवस्था मिल सके। स्कूल-कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ाएंगे एसएसपी ने नशे की रोकथाम के लिए व्यापक रणनीति तैयार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी। नशे की सप्लाई चेन पर प्रभावी प्रहार किया जाएगा। नशाखोरी को बढ़ावा देने वालों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;