ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारराष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर तक नहीं बन पाई सड़क

राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर तक नहीं बन पाई सड़क

राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया के पैतृक निवास से वाया बिहारीगढ़ खेल स्टेडियम रोशनाबाद तक लगभग एक किमी मीटर सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ के ढेर लगे हुए हैं। बरसात...

राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर तक नहीं बन पाई सड़क
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 21 Jun 2017 04:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वन्दना कटारिया के पैतृक निवास से वाया बिहारीगढ़ खेल स्टेडियम रोशनाबाद तक लगभग एक किमी मीटर सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ के ढेर लगे हुए हैं। बरसात में टूटी सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। सरकार से स्वीकृति के बाद भी सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है। बीते वर्ष वंदना कटारिया टीम की कप्तान बनने के बाद घर आई थीं। उस समय वंदना कटारिया ने अपने गांव की बदहाल रोड को बनाने का मौखिक आग्रह सरकार से किया था। ग्रामीणों में धर्म सिंह, सतीश, मैनपाल, अतर सिंह, मनु पाल, लाखन सिंह, पंकज कटारिया, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, राजकुमार, शिशुपाल, मांगेराम, अनिल कुमार, सरवन कुमार आदि ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोक निर्माण विभाग को वंदना कटारिया के निवास से खेल स्टेडियम रोशनाबाद तक एक किमी सड़क मार्ग बनाने की घोषणा की थी। वंदना के पिता नाहर सिंह ने बताया कि वह बदहाल सड़क के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से भी मिल चुके हैं। लेकिन कोई अधिकारी इसमें कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता यूएस रावत से बताया कि वह मेडिकल लीव पर हैं, उन्हें सड़क निर्माण के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं है। सहायक अभियंता देशराज सिंह ने कहा कि सड़क का सर्वे हो चुका है। सड़क का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें