राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 15 वाद

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद आयोग ने 15 वादों का निस्तारण कर

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 15 वाद

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद आयोग ने 15 वादों का निस्तारण कर पक्षकारों को 57 लाख 78 हजार छह रुपये की धनराशि दिलाने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता आयोग के पेशकर सुजीत कुमार ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष गगन गुप्ता व सदस्य आकाश सिंह चौहान की बैंच ने शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते हुए 15 वादों का निस्तारण किया। जिनमें 12 मूलवाद व तीन इजराय वाद शामिल हैं।उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष गगन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय लोक अदालत पर अपने वादों का निस्तारण कराने वाले वादकारियो का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।