सर्वानंद घाट के पास हाईवे पर जानलेवा खतरा

सर्वानंद घाट के पास हाईवे पर जानलेवा खतरा

संक्षेप:

सर्वानंद घाट के पास नेशनल हाईवे पर सड़क खुदाई के कारण यात्रा करना खतरनाक हो गया है। हाल ही में यहां एक भयावह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि बिना चेतावनी और सुरक्षा के सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा है। विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया है।

Dec 11, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

सर्वानंद घाट के पास नेशनल हाईवे पर सफर करना इन दिनों मानो मौत को दावत देने जैसा हो गया है। जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, वहां सड़क को बीचों-बीच खोदकर छोड़ दिया गया है। न कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही जिम्मेदार विभाग के कोई अफसर या कर्मचारी निगरानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आमजन की परेशानी को देखने-सुनने वाला कोई नहीं है। बता दें कि इसी मार्ग पर बीती रात प्रेमनगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर के पास भयावह हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। 2021 में बने पुल की बार-बार मरम्मत? पिछले एक महीने में विभाग ने इस हाईवे पर बने चार नए पुलों की मरम्मत करवाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हैरानी की बात यह है कि यह वही पुल हैं, जो वर्ष 2021 में बनाए गए थे। इतने कम समय में बार-बार मरम्मत की जरूरत पड़ना, निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों में बढ़ रहा है गुस्सा स्थानीय लोग आशीष नौटियाल, अंकित तिवारी, राहुल, प्रशांत शर्मा का आरोप है कि जगह-जगह सड़क खोदकर छोड़ दी जाती है और किसी सुरक्षा इंतजाम के बिना वाहनों को उसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। रात में प्रकाश की कमी के कारण स्थिति और खतरनाक हो जाती है। कई बाइक सवार और छोटे वाहन चालक बाल-बाल बचते हैं। नेशनल हाईवे पर मरम्मत का काम प्राथमिकता से कराया जा रहा है। सर्फेस लेयर का काम वर्तमान में भी जारी है। सभी गड्ढों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। सर्वानंद घाट के पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिसकी मरम्मत चल रही है। -विकास गोयल, पीडी-एनएचएआई