अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय सभा का समापन

Apr 05, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा का समापन हुआ। इस बैठक में उपभोक्ता अधिकारों, संगठन की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा हुई। आयोजकों ने जागरूक नागरिकों की आवश्यकता पर जोर दिया और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए संगठन की सक्रियता पर प्रकाश डाला।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय सभा का समापन

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित संगठन की बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों, संगठन की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर विचार-विमर्श किया। शांतिकुंज के व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले जागरूक नागरिकों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के प्रसार के लिए सक्रिय है। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह, उपाध्यक्ष आशा सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए।

दो दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान ग्राहक दृष्टि नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। सभा में उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, कर्नाटक, सहित विभिन्न राज्यों से आए लगभग 250 से अधिक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।