Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: हरिद्वार। कांवड़ मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार ने

Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त

Haridwar News: कांवड़ मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कनखल, बैरागी कैंप, रोड़ी बेलवाला, हरकी पैड़ी, पंतदीप, चमगादड़ टापू, ज्वालापुर, जटवाड़ा पुल और कांवड़ पटरी सहित विभिन्न मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे, इसलिए घाटों, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और मेला क्षेत्रों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्थायी शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल उपलब्धता और पानी के टैंकों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने और कांवड़ पटरी को सुचारु रखने पर जोर दिया।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने तथा किसी भी कमी का तत्काल समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित हरिद्वार उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त