Haridwar News: मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: बहादराबाद, संवाददाता।मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कियामजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कियामजदूर की

Haridwar News: मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया

Haridwar News: बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नहर में डूबकर हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने मजदूर को नहर में धक्का दे दिया था। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी संजय हाल में सलेमपुर में रह रहे हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनका भाई हरेंद्र सलेमपुर में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बहादराबाद निवासी सागर का हरेंद्र के घर आना-जाना था। तहरीर के मुताबिक, चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े सात बजे सागर ने हरेंद्र को फोन कर नहर पर बुलाया।

इसके बाद हरेंद्र अपनी करीब 14 वर्षीय बेटी के साथ नहर पर पहुंचा। आरोप है कि सागर ने संजय को भी फोन कर नहर पर बुलाया। संजय के मौके पर पहुंचने के बाद उसकी भतीजी ने बताया कि सागर ने उसके पिता हरेंद्र को नहर में धक्का दे दिया, जिससे वह नहर में डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हरेंद्र की तलाश शुरू की। 14 अगस्त को हरेंद्र का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया